कहीं खिसक रहे पहाड़ तो कहीं बाढ़ जैसे हालात, देखिए देशभर में क्या है मॉनसून का हाल

नई दिल्ली: इन दिनों देश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। एक ओर जहां राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, तो दूसरी ओर पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार बारिश ने बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और बाढ़ से आफत को महौल है। हिमाचल में मंडी-शिमला हाइवे का एक हिस्सा शनिवार को धंसने के कारण एक बस कुछ फुट नीचे गिर गई जिससे चार यात्री घायल हो गए। राज्य में 200 से ज्यादा सड़कें बंद हैं और मरम्मत का काम चल रहा है। वहीं यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में भी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने दिल्ली में भी 15 अगस्त से बारिश की संभावना जताई है।

from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News https://ift.tt/kPLfWVX

Comments