Posts

Showing posts with the label Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar

माल्या विवाद: राहुल ने कहा- सीबीआई ने प्रधानमंत्री की इजाजत के बिना नोटिस बदला, यह समझ से परे

Image
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि यह बात समझ से परे है कि सीबीआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजाजत के बिना ही विजय माल्या के खिलाफ लुकआउट नोटिस बदल दिया होगा। राहुल ने यह बात सीबीआई के 2015 में जारी हुए दो सर्कुलर के संदर्भ में कही। पहले सर्कुलर में कहा गया था कि माल्या को एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया जाए। बाद में सर्कुलर को बदलकर कहा गया कि माल्या के नजर आने पर एजेंसी को सूचित किया जाए। बैंकों का 9000 करोड़ रुपए का कर्जदार माल्या 2 मार्च 2016 से लंदन में है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NMiBAs

इंस्पेक्टर के बेटे ने युवती को पीटा, दोस्त ने वीडियो बनाया; जांच का आदेश

Image
पीड़िता का आरोप है कि रोहित ने उसे दोस्त के ऑफिस में बुलाया और दुष्कर्म किया गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को कार्रवाई करने का आदेश दिया आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xdSp7H

कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में पर्यावरणविद आरके पचौरी के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया

Image
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने यूरोपीय महिला के यौन उत्पीड़न मामले में पर्यावरणविद आरके पचौरी के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है। महिला ने 2016 में पचौरी पर आरोप लगाया था। उसका कहना है कि वह उनकी सचिव रही है। 2008 में उसका यौन शोषण किया गया। मामले की अगली सुनवाई 20 अक्टूबर को होगी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MuQ8dN

इसरो: जासूसी मामले में पूर्व वैज्ञानिक नम्बी को गिरफ्तार किया जाना गैरजरूरी था- सुप्रीम कोर्ट

Image
नई दिल्ली. इसरो में 1994 में कथित जासूसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व वैज्ञानिक नम्बी नारायण को राहत दी। अदालत ने कहा कि नम्बी नारायण को गिरफ्तार किया जाना गैरजरूरी था, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CVzTqQ

40 ट्रेनों से फ्लेक्सी फेयर स्कीम हटाने की तैयारी में रेलवे, सस्ते होंगे टिकट

Image
रेल यात्रियों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। रेलवे ने 40 ट्रेनों को फ्लेक्सी फेयर योजना से हटाने की तैयारी कर ली है। फ्लेक्सी फेयर योजना दो साल पहले शुरू हुई थी। इसके तहत किराया मांग के हिसाब से घटता-बढ़ता था। लेकिन यात्रियों को सस्ती के बजाय महंगी ही टिकट मिलती थी। कभी-कभी टिकटों के दाम तो हवाई यात्रा से भी ज्यादा हो जाते थे। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NGARva

दहेज प्रताड़ना के मामले में अब आरोपियों की तुरंत हो सकती है गिरफ्तारी, सुप्रीम कोर्ट ने पिछले आदेश में सुधार किया

Image
सुप्रीम कोर्ट ने आईपीसी की धारा 498ए यानी दहेज प्रताड़ना को लेकर जुलाई में दिए गए अपने आदेश में सुधार किया है। अब ऐसे मामलों में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने पिछले साल जुलाई में दिए आदेश में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QsK5tB

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में बस चिनाब नदी में गिरी; 13 की मौत, 8 घायलों को एयरलिफ्ट किया

Image
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ठाकरी में शुक्रवार सुबह एक मिनी बस फिसलकर चिनाब नदी में जा गिरी। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 13 जख्मी हुए। बस में करीब 30 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को हेलिकॉप्टर से जम्मू के अस्पताल ले जाया गया है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CWLiGZ

प्रधानमंत्री ने की इंदौर के स्वच्छता की तारीफ, कहा- प्रदेशवासियों ने स्वच्छता आंदोलन को बल दिया

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सैयदना साहब की वाअज में शिरकत करने इंदौर पहुंचे। माणिकबाग स्थित सैफी मस्जिद में सभा को संबाेधित करते हुए पीएम ने इंदौर के स्वच्छता की तारीफ की। इंदौरियों को इसके लिए बधाई देते हुए पीएम ने कहा कि 15 सितंबर से देशभर में 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। इस दौरान इंदौर में कचरे से खाद बनाने का जो काम किया जा रहा है, उसे देशभर में प्रयोग करने पर जोर दिया जाएगा। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xaJ9kw

सऊदी अरब: पहली बार महिलाओ के लिए निकली पायलट और अटेंडेंट की भर्ती, 24 घंटे में 1 हजार आवेदन आए

Image
रियाद. सऊदी अरब में पहली बार महिलाओं के लिए पायलट और फ्लाइट अटेंडेंट जैसी नौकरियों की भर्ती निकली हैं। रियाद की फ्लाइनास एयरलाइन ने एविएशन के क्षेत्र में भी महिलाओं की पहुंच बढ़ाने के मकसद से यह कदम उठाया। बुधवार को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के 24 घंटे के अंदर ही पूरे सऊदी की एक हजार से भी ज्यादा महिलाओं ने पद के लिए अपने आवेदन भेज दिए। फ्लाइनास के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी कंपनी सऊदी में चल रहे बदलावों में महिलाओं को भी अहम हिस्सेदार बनाना चाहती हैं। एयरलाइन की सफलता में महिलाओं का अहम किरदार होता है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Mud9h5

देश में बनी हॉवित्जर तोप वज्र का परीक्षण कामयाब, 50 किमी तक दाग सकती है गोले

Image
तोप को लार्सन एंड टूब्रो ने दक्षिण कोरिया की कंपनी के साथ मिलकर बनाया सेना ने साढ़े चार हजार करोड़ में 100 तोपों का ऑर्डर दिया आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CTeH4L

अमेरिका: अमेजन के बेजोस बेघर लोगों और स्कूली बच्चों के लिए 14400 करोड़ रुपए दान देंगे

Image
अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस बेघर लोगों और स्कूली बच्चों की मदद के लिए 14400 करोड़ रुपए (2 अरब डॉलर) डोनेट करेंगे। उन्होंने इसे डे वन फंड नाम दिया है। यह राशि जरूरतमंद छात्रों को स्कॉलरशिप और दूसरे खर्चों के लिए दी जाएगी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MvD08b

मोदी बोहरा समुदाय की मस्जिद में इंदौर पहुंचे, कहा- सैयदना साहब ने समाज के लिए जीने की सीख दी

Image
बोहरा समाज के की वाअज (प्रवचन) में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर पहुंचे हैं। यहां माणिकबाग स्थित सैफी मस्जिद में कहा सैयदना साहब ने समाज के लिए जीने की सीख दी। इस कार्यक्र में मोदी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CQQFaq

ऑस्ट्रेलिया के म्यूजियम में रखी 500 साल पुरानी नटराज की मूर्ति चोरी की निकली, भारत को लौटाई जाएगी

Image
ऑस्ट्रेलिया के म्यूजियम में रखी 500 साल पुरानी नटराज (भगवान शिव) की मूर्ति चोरी की निकली। आर्ट गैलरी ने इस बात की पुष्टि की है। नटराज की मूर्ति को भारत वापस भेजा जा सकता है। ऑस्ट्रेलियन चैनल एबीसी के मुताबिक- नटराज की यह मूर्ति 16वीं शताब्दी की थी, जो 1970 के दशक में तमिलनाडु के नेल्लई स्थित एक मंदिर से गायब हो गई थी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OkbcFI

महाभारत 2019: नॉर्थ-ईस्ट में 7 राज्य, 11 सांसद, 9 दलों को साथ लेकर लड़ेगी भाजपा

Image
उत्तर-पूर्व का सियासी मिजाज यहां की चक्करदार पहाड़ियों जैसा ही जटिल है। यहां असम को छोड़ बाकी सात राज्यों में लोकसभा की सिर्फ 11 सीटें हैं। इनमें मिजोरम को छोड़कर बाकी राज्यों में नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (नेडा) सरकार में है। नेडा जो भाजपा ने 9 बड़े दलों के साथ बनाया है। यहां की सरकारों के प्रदर्शन पर तय होगा कि 2019 में भाजपा चीन, भूटान, म्यांमार व बांग्लादेश की सरहदों को छूते इस हिस्से में कहां तक कामयाब होती है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xbBZ0j

दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल 28 पैसे महंगा, आईए ने कहा- क्रूड के रेट और बढ़ेंगे

Image
नई दिल्ली. दिल्ली में पेट्रोल 81.28 रुपए और मुंबई में 88.67 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। शुक्रवार को दोनों शहरों में 28 पैसे की बढ़ोतरी हुई। कच्चे तेल के रेट लगातार बढ़ने और डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी की वजह से तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा रही हैं। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईए) ने भी तेल और महंगा होने का अनुमान जताया है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2x9coVF

अमेरिका पहुंचा तूफान फ्लोरेंस, कैरोलिना में अगले हफ्ते बरस सकता है 37 लाख करोड़ लीटर पानी

Image
तूफान फ्लोरेंस अमेरिका के पूर्वी तट पर पहुंच गया है। गुरुवार को तूफान की वजह से कैरोलिना में 150 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और बारिश ने पूरे शहर की बिजली व्यवस्था पर असर डाला। करीब 1 लाख घर बिना बिजली के हैं। हालांकि, यहां ज्यादातर लोग चेतावनी के बाद सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जा चुके हैं। कैरोलिना में कुछ घंटों की बारिश से ही सड़कों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2p4FnWr

अमेरिका: बोस्टन में गैस पाइपलाइन में 70 धमाके, 6 जख्मी; लोगों को घरों से बाहर निकाला

Image
अमेरिका के बोस्टन में नेचुरल गैस की पाइपलाइन में गुरुवार को 70 धमाके हुए। इसके चलते 6 लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सैकड़ों लोगों को बाहर निकाला गया। लॉरेंस, एंडोवर और नॉर्थ एंडोवर इलाके में आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मेहनत करनी पड़ी। ज्यादा धमाके न हों, इसके लिए इलाके की बिजली काट दी गई। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QtV2uY

एशिया कप: अजहर-धोनी सबसे सफल भारतीय कप्तान, 4 बार चैम्पियन बनाया; कोहली कभी फाइनल नहीं पहुंचा पाए

Image
यूएई के दुबई शहर में 15 सितंबर से 14वें एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। टूर्नाामेंट में 6 देश हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 5 देश अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्णकालिक सदस्य हैं। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली हॉन्गकॉन्ग ही आईसीसी की एसोसिएट सदस्य है। भारत के लिहाज से देखा जाए तो इसके 13 में से छह खिताब उसके नाम हैं। टूर्नामेंट के सबसे सफल भारतीय कप्तानों की बात करें तो उनमें महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन आगे हैं। धोनी की कप्तानी में भारत तीन बार फाइनल खेला और दो बार चैम्पियन बना। अजहर की कप्तानी में टीम इंडिया दो बार फाइनल में पहुंची और दोनों बार चैम्पियन बनी। इस बार टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MtXUos

सीबीआई ने कहा- विजय माल्या के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर में बदलाव करना एक गलती थी

Image
नई दिल्ली. भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के देश छोड़ने पर सीबीआई ने गुरुवार को सफाई दी। जांच एजेंसी ने कहा कि माल्या के खिलाफ 2015 के लुकआउट सर्कुलर में बदलाव करना एरर ऑफ जजमेंट था। तब नोटिस को हिरासत से बदलकर माल्या के आवागमन (मूवमेंट) के बारे में केवल सूचना देना कर दिया था। इसकी वजह यह थी कि वह जांच में सहयोग कर रहा था। उसके खिलाफ कोई वारंट भी जारी नहीं किया गया था। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QvGryS

दिल्ली यूनिवर्सिटी: छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत तीन पदों पर जीती एबीवीपी, एनएसयूआई को एक सीट

Image
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित कर दिए गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) सिर्फ सचिव पद की सीट जीतने में कामयाब हो पाया। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QpjTQu