चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग कैसे होगी? 5 वीडियो जो आपको ISRO का पूरा मिशन समझा देंगे

भारत का चंद्रयान-3 अगले सप्ताह बुधवार (23 अगस्‍त) को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। सब कुछ ठीक रहा तो फौरन ही यह अपने काम में लग जाएगा। चंद्रयान-3 को बड़े प्यार से चांद पर उतारने की जिम्‍मेदार लैंडर 'विक्रम' की है। इसके बाद रोवर 'प्रज्ञान' का मिशन शुरू होगा। चंद्रमा की जमीन पर चलते हुए चंद्रयान-3 का रोवर धरती के इकलौते प्राकृतिक उपग्रह के बारे में अहम डेटा जुटाएगा। चंद्रयान-3 से पहले चंद्रमा पर रूस का लूना-25 स्पेसक्राफ्ट भी पहुंच रहा है। हालांकि, लूना-25 में रोवर नहीं है। रूसी मिशन के चलते चंद्रयान-3 को अपना काम करने में कोई परेशानी नहीं होगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 के बारे में एनिमेशन वीडियो बनाया था। इसमें समझाया गया है कि चंद्रयान-3 कैसे धरती से चांद की दूरी तय करेगा। फिर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कैसे होगी और आगे क्‍या-क्‍या होगा, पूरी प्रक्रिया समझ‍िए।

from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News https://ift.tt/yU1uRpr

Comments

Popular posts from this blog

चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने मांगी गिरफ्तारी

महाराष्ट्र में कोराना विस्फोट, 57 हजार से ज्यादा मामले, 222 की मौत

संत रविदास जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि