चंद्रयान-3 को चांद तक जाने में 40 दिन क्यों लगेंगे? समझ‍िए

Chandrayaan-3 News: चंद्रयान-3 अपनी यात्रा पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। बेंगलुरु से चंद्रयान-3 का पहला ऑर्बिट-रेजिंग मैनूवर (अर्थबाउंड फायरिंग-1) सफलतापूर्वक पूरा किया गया। भारतीय अनुसंधान संस्थान (ISRO) के अनुसार, अब चंद्रयान 41762 km x 173 km ऑर्बिट में पहुंच गया है। ISRO के अनुसार, चंद्रयान-3 की सेहत सामान्‍य है और उसके सभी उपकरण ठीक से काम कर रहे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्रयान-3 को चांद तक पहुंचने में करीब 42 दिन लगेंगे। इसरो चीफ एस सोमनाथ के अनुसार, चंद्रयान-3 23 अगस्त की शाम 5.47 बजे चंद्रमा पर लैंड कर सकता है। आखिर चंद्रयान को चांद तक जाने में इतना समय क्यों लगेगा?रूस, चीन और अमेरिका इससे कहीं कम वक्त में चांद तक स्पेसक्राफ्ट भेज चुके हैं। चांद पर इंसान को लेकर गया अपोलो 11 भी 5 दिन के भीतर ही चंद्रमा तक पहुंच गया था। फिर चंद्रयान-3 को लगभग 3.80 लाख किलोमीटर की दूरी तय करने में हफ्तों क्यों लग जाएंगे? भारत के मून मिशन का यह पहलू समझ‍िए।

from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News https://ift.tt/cXwrRUC

Comments

Popular posts from this blog

चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने मांगी गिरफ्तारी

संपादकीय: उपचुनाव का संदेश, I.N.D.I.A गठबंधन बनने के बाद की पहली भिड़ंत

विशुद्ध राजनीति: विपक्षी बैठक के बाद ममता खफा, राहुल का विदेश दौरा, स्पेशल सेशन पर सस्पेंस, देश की राजनीति में सब घट रहा