कर्नाटक ने बता दिया 2024 में अब कुछ भी हो सकता है, कहां पिछड़ रही भाजपा

नई दिल्ली: कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत ने एक बड़ा सवाल लोगों के सामने रख दिया है- क्या 2024 में बीजेपी आम चुनाव हार सकती है? भाजपा की साफ-सुथरी पार्टी वाली छवि धूमिल हुई है और एक बार अगर प्रतिष्ठा को नुकसान होता है तो उसे आसानी से दोबारा हासिल नहीं किया जा सकता। राजनीतिक मामलों के जानकार और अर्थशास्त्री स्वामीनाथन एस अंकलेसरिया अय्यर ने अंग्रेजी और हिंदी के अखबारों में एक लेख लिखा है। उन्होंने 2024 के मद्देनजर कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और भाजपा की हार का विश्लेषण किया है। कर्नाटक में कांग्रेस ने 135 सीटें जीती हैं जबकि भाजपा के मात्र 66 विधायक जीते सके। 43 प्रतिशत वोट कांग्रेस को जबकि भाजपा को 36 प्रतिशत वोट मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कर्नाटक में ताबड़तोड़ कुल 19 रैलियां की थीं और छह रोडशो किए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। भाजपा ने 100 से ज्यादा रैलियां और रोडशो आयोजित किया था। भाजपा की तरफ से गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, हिमंता बिस्व सरमा और एकनाथ शिंदे भी कर्नाटक में घूमते दिखे लेकिन विधानसभा में सीटें बढ़ने की जगह घट गईं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि कर्नाटक में भाजपा ने क्या रणनीति अपनाई और 2024 में क्या असर हो सकता है?अय्यर लिखते हैं कि कर्नाटक में भाजपा ने रेकॉर्ड जीडीपी ग्रोथ हासिल करने की बात को खूब प्रचारित किया। राज्य को भारत का स्टार्टअप कैपिटल कहा गया। भाजपा ने चेहरा बदलने की रणनीति यहां भी अपनाई। पुराने की जगह नए कैंडिडेट सामने लाए। यह रणनीति गुजरात में काम कर गई थी। भाजपा ने ध्रुवीकरण करने की भी कोशिश की। जैसे ही राहुल गांधी ने बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कही, भाजपा के दिग्गज नेता 'बजरंग बली की जय' के नारे लगाने लगे। दूसरी तरफ भाजपा के नेता 'केरल स्टोरी' का बखान करने में जुट गए। कई नेताओं ने सिनेमा हाल से तस्वीरें खिंचवाकर शेयर भी की थी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि मुस्लिम महिलाओं को इस्लाम में कन्वर्ट कर इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन के लिए भेजा गया। हालांकि ये सारी तरकीब धरी की धरी रह गई।

from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News https://ift.tt/Hx79MSB

Comments

Popular posts from this blog

चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने मांगी गिरफ्तारी

संपादकीय: उपचुनाव का संदेश, I.N.D.I.A गठबंधन बनने के बाद की पहली भिड़ंत

विशुद्ध राजनीति: विपक्षी बैठक के बाद ममता खफा, राहुल का विदेश दौरा, स्पेशल सेशन पर सस्पेंस, देश की राजनीति में सब घट रहा