कोरोना से आज गुजरात और बंगाल में 2 मौतें

अहमदाबादभारत में आज दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। गुजरात के में कोरोना संक्रमित () 45 वर्षीय महिला और पश्चिम बंगाल के कलीमपोंग के अस्पताल में भर्ती 54 साल के कोरोना संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया। गुजरात के भावनगर में कोरोना के चलते यह दूसरी मौत है जबकि राज्य में अबतक 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पूरे देश में अब तक 29 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। गुजरात में कोरोना संक्रमित कुल मामलों की संख्या 69 पहुंच गई है। इससे पहले रविवार को अहमदाबाद के अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव 45 वर्षीय शख्स की मौत हो गई थी। कोरोना वायरस के चलते गुजरात में तीन लोगों ने अहमदाबाद में, दो भावनगर और एक शख्स ने सूरत में जान गंवाई। पढ़ें: गुजरात में कुल 69 कोरोना पॉजिटिव गुजरात में सोमवार कोरोना पॉजिटिव के 6 नए मामले सामने आए। इनमें से भावनगर से 5 और अहमदाबाद से 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित की कुल संख्या बढ़कर 69 हो गई है। जानिए गुजरात में कोरोना के कहां कितने केस
गुजरात के पहले मरीज को मिली अस्पताल से छुट्टी वहीं अहमदाबाद में एक कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज को पूरी तरह उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि अहमदाबादमें के एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने कहा कि यह राज्य का पहला मामला है जहां मरीज को पूरी तरह ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। अहमदाबाद में एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी दी गई है लेकिन वह अगले 14 दिन घर में आइसोलेट रहेगा। पूरे देश में 29 लोगों की मौत बात करें पूरे देश की तो कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना वायरस के अब तक 1071 मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 100 मरीज ठीक हो गए हैं और 29 लोगों की मौत हुई है।
जिला | पॉजिटिव केस |
अहमदाबाद | 23 |
वडोदरा | 9 |
गांधीनगर | 9 |
राजकोट | 9 |
सूरत | 8 |
भावनगर | 6 |
कच्छ | 1 |
पोरबंदर | 1 |
गिर सोमनाथ | 2 |
मेहसाणा | 1 |
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2QTaoLc
Comments
Post a Comment