बेटे आदित्य भी मंत्री, उद्धव की नई टीम की लिस्ट

मुंबई महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आखिरकार हो गया। एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के बीच लंबी माथापच्ची के बाद कैबिनेट विस्तार में शामिल होने वाले मंत्रियों पर मुहर लगी और 36 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित चेहरे हैं एनसीपी नेता अजित पवार, शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण। अजित पवार ने डेप्युटी सीएम, अशोक चव्हाण ने कैबिनेट मंत्री और आदित्य ठाकरे ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा एनसीपी नेता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वाल्से पाटिल, विधान परिषद में विपक्ष के पूर्व नेता धनंजय मुंडे और विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता विजय वडेट्टीवार ने भी शपथ ली। ताजा विस्तार के बाद उद्धव सरकार में कुल 43 मंत्री हो गए हैं। एक महीने में दूसरी बार डेप्युटी सीएम बने अजित अजित पवार एक बार फिर से उपमुख्यमंत्री बने हैं। करीब एक महीने में वह दूसरी बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बने। इससे पहले फडणवीस सरकार के दूसरे अल्पकालीन कार्यकाल में अजित पवार ने एनसीपी से बगावत कर 23 नवंबर को डेप्युटी सीएम की जिम्मेदारी संभाली थी। हालांकि, फडणवीस सरकार बहुमत पाने में असफल रही तो 26 नवंबर को पवार को इस्तीफा देना पड़ा था। पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भी कैबिनेट में शामिलइस कैबिनेट में एक और चर्चित चेहरा शामिल हुए हैं और वह हैं अशोक चव्हाण। वह महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के सीएम रहे। इसके अलावा, अशोक चव्हाण विलासराव देशमुख सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाला में नाम आने पर उन्हें सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अब उद्धव सरकार में 43 मंत्रीताजा विस्तार के बाद उद्धव सरकार में कुल 43 मंत्री हो गए हैं। 28 नवंबर को उद्धव सरकार ने जब शपथ ली तो उस वक्त तीनों दल शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी से दो-दो मंत्री बने थे। उद्धव के साथ महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट और कांग्रेस के ही नितिन राउत, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, एनसीपी के जयंत पाटिल और छगन भुजबल ने शपथ ली थी। अब ताजा विस्तार में 36 मंत्रियों ने शपथ ली। इस प्रकार उद्धव ठाकरे को मिलाकर मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या 43 हो गई है। यह रही मंत्रियों की पूरी लिस्ट-
शिवसेना एनसीपी कांग्रेस
आदित्य ठाकरे (कैबिनेट मंत्री) अजित पवार (कैबिनेट मंत्री) अशोक चव्हाण (कैबिनेट मंत्री)
अनिल परब (कैबिनेट मंत्री) धनंजय मुंडे (कैबिनेट मंत्री) केसी पडवी (कैबिनेट मंत्री)
उदय सामंत (कैबिनेट मंत्री) जीतेंद्र अव्हाड (कैबिनेट मंत्री) विजय वडेट्टिवर (कैबिनेट मंत्री)
बच्चू कडू (राज्य मंत्री) नवाब मलिक (कैबिनेट मंत्री) अमित देशमुख (कैबिनेट मंत्री)
संजय राठोड (कैबिनेट मंत्री) डॉ. राजेंद्र शिंगणे (कैबिनेट मंत्री) सुनील केदार (कैबिनेट मंत्री)
शंभुराजे देसाई (राज्य मंत्री) राजेश टोपे (कैबिनेट मंत्री) यशोमती ठाकुर (कैबिनेट मंत्री)
अब्दुल सत्तार (राज्य मंत्री) दिलीप वलसे पाटील (कैबिनेट मंत्री) वर्षा गायकवाड़ (कैबिनेट मंत्री)
गुलाबराव पाटील (कैबिनेट मंत्री) हसन मुश्रीफ (कैबिनेट मंत्री) असलम शेख(कैबिनेट मंत्री)
दादा भुसे (कैबिनेट मंत्री) बालासाहेब पाटील (कैबिनेट मंत्री) सतेज पाटिल (राज्य मंत्री)
शंकरराव (शेतकरी क्रांतिकारी पक्ष) दत्ता भरणे (राज्य मंत्री) विश्वजीत कदम (राज्य मंत्री)
राजेंद्र पाटिल यद्रावकर (राज्य मंत्री) अनिल देशमुख (कैबिनेट मंत्री)
संदीपन भुमरे (कैबिनेट मंत्री) प्राजक्त तनपुरे (राज्य मंत्री)
अदिति टटकरे (राज्य मंत्री)
संजय बनसोडे (राज्य मंत्री)


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2symBvN

Comments

Popular posts from this blog

चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने मांगी गिरफ्तारी

संपादकीय: उपचुनाव का संदेश, I.N.D.I.A गठबंधन बनने के बाद की पहली भिड़ंत

विशुद्ध राजनीति: विपक्षी बैठक के बाद ममता खफा, राहुल का विदेश दौरा, स्पेशल सेशन पर सस्पेंस, देश की राजनीति में सब घट रहा