RS में कांग्रेस को झटका, BJP जाएंगे संजय सिंह

नई दिल्ली कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपनी राज्यसभा सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने सदन को इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि संजय ने राज्यसभा की सदस्यता से उस वक्त इस्तीफा दिया है जब सरकार की ओर से पेश तीन तलाक बिल पर बहस चल रही है। बीजेपी में शामिल होंगे गांधी परिवार के करीबी संजय सिंह कल बीजेपी में शामिल होंगे। उनका दावा है कि उनकी दूसरी पत्नी अमिता सिंह भी कांग्रेस छोड़ेंगी। संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह अमेठी से बीजेपी विधायक हैं। संजय सिंह इस बार का लोकसभा चुनाव सुल्तानपुर से लड़े थे, जहां उन्हें बीजेपी की मेनका गांधी के सामने हार का सामना करना पड़ा था। गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले संजय सिंह को बाद में कांग्रेस ने असम से राज्यसभा सांसद बनाया था। 1980 में जब नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य ने अमेठी से चुनाव लड़ने का फैसला किया तो संजय सिंह ने संजय गांधी को अपना समर्थन दिया। कांग्रेस में संवादहीनता की स्थिति: संजय सिंह अमेठी पर मजबूत पकड़ रखने वाले संजय सिंह पहले भी एक बार कांग्रेस का दामन छोड़ चुके हैं। उन्होंने इस बार इस्तीफा देने के बाद कहा कि बहुत सोच-विचार कर फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में 15-20 सालों से संवादहीनता की स्थिति बनी हुई है। संजय सिंह का कहना है कि वह बिना शर्त बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। राज्यसभा की एक और सीट खाली गौरतलब है कि संजय सिंह के राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद संसद के इस ऊपरी सदन का कुल स्ट्रेंथ घटकर 240 रह जाएगा। 245 सदस्यों वाले इस सदन की पहले चार सीटें खाली थीं। अब संजय सिंह के इस्तीफे से 5 सीटें खाली हो गईं।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2K4zoMH

Comments

Popular posts from this blog

चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने मांगी गिरफ्तारी

संपादकीय: उपचुनाव का संदेश, I.N.D.I.A गठबंधन बनने के बाद की पहली भिड़ंत

विशुद्ध राजनीति: विपक्षी बैठक के बाद ममता खफा, राहुल का विदेश दौरा, स्पेशल सेशन पर सस्पेंस, देश की राजनीति में सब घट रहा