Posts

कोरोना का नया स्‍ट्रेन कुछ भी नहीं, ऊदबिलाव का यह वायरस फैला तो गजब ही हो जाएगा

Image
नवंबर की शुरुआत में, डेनमार्क ने अपने यहां के सभी ऊदबिलावों (Mink) को मारने का आदेश दिया। देश के फर फार्म्‍स में ब्रीड किए गए करीब 1.7 करोड़ ऊदबिलावों को मौत के घाट उतारा गया। ऐसा इसलिए क्‍योंकि कुछ ऊदबिलावों में कोविड-19 वायरस मिला था। इसके बाद उनमें कोरोना वायरस का म्‍यूटेशन हुआ। डेनमार्क के अधिकारियों को डर था कि अगर म्‍यूटेटेड वायरस इंसानों में फैलने लगा तो यह वैक्‍सीन को धता बता सकता है। ऊदबिलाव या Mink एक तरह का मांसाहारी जीव होता है जिसे उसके फर के लिए ब्रीड किया जाता है। डेनमार्क इसका सबसे बड़ा उत्‍पादक है और वहीं पर ऊदबिलावों में सबसे ज्‍यादा कोविड मामले सामने आए हैं। Corona in Mink: खेतों में पाए जाने वाले ऊदबिलाव से लेकर जंगली ऊदबिलाव तक, फिर दूसरे जंगली जानवरों में संक्रमण... एक बार कोरोना वायरस प्रकृति में अपनी पैठ बना लेगा तो यह बार-बार आने वाली महामारी बन जाएगी। नवंबर की शुरुआत में, डेनमार्क ने अपने यहां के सभी ऊदबिलावों (Mink) को मारने का आदेश दिया। देश के फर फार्म्‍स में ब्रीड किए गए करीब 1.7 करोड़ ऊदबिलावों को मौत के घाट उतारा गया। ऐसा इसलिए क्‍योंकि कुछ ऊदबिलाव...

जश्‍न मनाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना जेल में गुजारना पड़ सकता है नया साल

Image
साल 2020 तो कोरोना वायरस महामारी के साए में गुजर गया। कुछ घंटों बाद नया साल 2021 दस्‍तक देने वाला है। कोरोना हमारी जिंदगी से गया नहीं है, इसलिए नए साल का स्‍वागत करते समय बेहद सावधान रहना होगा। केंद्र और राज्‍य की सरकारों ने नए साल के जश्‍न की खातिर कुछ गाइडलाइंस जारी की हैं। बेहतर होगा कि घर से बाहर निकलने से पहले उनके बारे में जान लें। कई राज्‍यों में न्‍यू ईयर ईव पर होने वाली पार्टियों पर पूरी तरह रोक है। महाराष्‍ट्र, कर्नाटक समेत कई राज्‍यों ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। नियम तोड़ने पर जुर्माने से लेकर महामारी ऐक्‍ट के तहत जेल भी हो सकती है। आइए जानते हैं, देश के अलग-अलग हिस्‍सों में नए साल के जश्‍न को लेकर क्‍या नियम हैं। Guidelines for New Year 2021 Celebrations: कोविड-19 को देखते हुए अधिकतर राज्‍यों ने नए साल के जश्‍न को लेकर गाइडलाइंस जारी की हैं। इनका पालन न करने पर आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। साल 2020 तो कोरोना वायरस महामारी के साए में गुजर गया। कुछ घंटों बाद नया साल 2021 दस्‍तक देने वाला है। कोरोना हमारी जिंदगी से गया नहीं है, इसलिए नए साल का स्‍वागत करते समय बेहद स...

सास गारी देवे, ननद चुटकी लेवे... कोर्ट ने बहू से कहा- समझो इसे शादी का 'गेंदा फूल'

Image
मुंबई मुंबई की एक अदालत ने शादी के बाद पारिवारिक जीवन को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मजाक में बातचीत करना और सास-ससुर के तानों को का हिस्सा करार दिया है। यह हर परिवार में होता है। सेशन कोर्ट ने मालाबार हिल निवासी 80 और 75 साल की उम्र वाले बुजुर्ग कपल को अग्रिम जमानत दे दी है। शादी के बाद महिला ने सास-ससुर पर गलत तरीके से व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही महिला ने उनकी याचिका को खारिज करने की अपील करते हुए कहा कि सास-ससुर कुछ संपत्तियों के मामले में भी इंटरनैशनल कॉन्सॉर्टियम ऑफ इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (ICIJ) की लिस्ट में हैं। 30 साल की महिला की शादी अब दुबई में बस चुके स्कूल फ्रेंड के साथ 2018 में हुई थी। महिला के अनुसार शादी के कुछ दिनों पहले ही रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज तैयार करते समय यह पता चला कि पति असल में घर में काम करने वाली का बेटा था, जिसे उसके 'सास-ससुर' ने पाल-पोसकर बड़ा किया था। महिला के अनुसार सास-ससुर ने एक तो उसे कोई गिफ्ट नहीं दिया और ऊपर से डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के हीरे और सोने के आभूषण को भी अपने कब्जे में कर लिया, जिसे उसके पैरंट्स ने श...

12 साल के बेटे ने दिखाई बहादुरी, मां के कातिल को कमरे में किया बंद, फिर बुलाई पुलिस

Image
मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला के बेटे अपनी मां के हत्यारे को पकड़वाया। महज 12 साल के इस बच्चे ने मां के हत्यारे को कमरे के अंदर बंद कर दिया और फिर पुलिस को फोन करके सूचना दी। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और हत्यारे को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि ब्रह्मपुरी की रहने वाली महिला का बीते 14 साल से जावेद नाम के एक शख्स के साथ अफेयर चल रहा था। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है, जबकि वह मेरठ में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। मंगलवार को महिला का प्रेमी उसके घर पहुंचा। यहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ। कमरे के बाहर से सब देख-सुन रहा था बेटा पुलिस ने बताया कि महिला उसके साथ अपने संबंधों को खत्म करना चाहती थी। यह बात आरोपी को नगवार गुजरी। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। महिला का 12 साल का बेटा घर में था। वह कमरे के बाहर से सबकुछ देख रहा था। अचानक करने लगा चाकू से हमला बच्चे ने देखा कि घर आए उस शख्स ने उसकी मां पर चाकू से हमला करना शुरू कर दी। बेटे ने बिना डरे और शोर मचाए कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को फोन किया। आरोपी ने कुबूल की हत्या का वारदात मेरठ के एसपी सिटी अखिलेश नरायण सिं...

किसी ने हंसाया तो कोई नम कर गया आंखें, 2020 के वो वीडियो जिन्‍होंने जीते सबके दिल

Image
2020... आने वाले वक्‍त में जब भी इस साल का जिक्र होगा, लोग शायद सिहर जाएंगे। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में ऐसा कहर बरपाया कि उससे उबरने में शायद दशकों लगें। हर तरफ वायरस का खतरा और एक-दूसरे को शक की नजरों से देखते लोग... इन सबके बीच कुछ-कुछ बातें ऐसी भी हुईं जो न सिर्फ इंसानियत में लोगों के भरोसे को पुख्‍ता कर गईं, बल्कि जीवटता की मिसाल भी बनीं। भारतीय सोशल मीडिया में कोविड के अलावा कुछ ऐसे पल भी रहे जिन्‍होंने लोगों के चेहरे पर मुस्‍कान बिखेरी। साल के आखिरी दिन, ऐसी ही चार सच्‍ची कहानियों से आपको रूबरू कराते हैं। Viral Videos of 2020: साल 2020 हम सबके लिए बेहद भारी रहा। इस बुरे दौर के बीच भारतीय सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी कहानियां सामने आईं जिन्‍होंने न सिर्फ इंसानियत पर हमारा भरोसा बढ़ाया, बल्कि आंखों को नम भी किया। 2020... आने वाले वक्‍त में जब भी इस साल का जिक्र होगा, लोग शायद सिहर जाएंगे। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में ऐसा कहर बरपाया कि उससे उबरने में शायद दशकों लगें। हर तरफ वायरस का खतरा और एक-दूसरे को शक की नजरों से देखते लोग... इन सबके बीच कुछ-कुछ बातें ऐसी भी हुईं जो न सि...

क्या होता है जब लगती है 'कोरोना वैक्सीन', जानें ट्रायल में शामिल रिपोर्टर की कहानी

Image
नई दिल्ली 'कोविड महामारी में अभी सारी उम्मीदें वैक्सीन पर टिकी हैं। इसलिए बुधवार को वैक्सीन के ट्रायल में शामिल होने के लिए मैं भी पहुंच गया। वैक्सीन को लेकर पिछले कुछ दिनों से बहुत पढ़ा है और लिखा भी है। इसलिए मन में कोई संशय नहीं था। एम्स के वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचा और वहां के स्टाफ को मैंने बताया कि ट्रायल में शामिल होना चाहता हूं। उन्होंने बिना समय गंवाए एक फॉर्म दिया। 9 पेज के इस फॉर्म पर वैक्सीन के बारे में जानकारी दी गई थी और उसमें कुछ पर्सनल डिटेल्स भरने थे। यहां पर सब आराम से चल रहा था। न कोई कोरोना की दहशत थी और न ही कोई पैनिक वाली बात। स्टाफ भी बहुत अच्छे और मददगार थे। मैंने फॉर्म भरा, उसमें मुश्किल से 5 मिनट लगे। अपना एक आईकार्ड दिया। इसके बाद मेरा वजन और ब्लड प्रेशर चेक किया गया। फिर डॉक्टर के पास मुझे लेकर गए। वहां पर डॉक्टर ने सारे अपडेट को डिजिटली अपलोड किया और इस दौरान वैक्सीन को लेकर काउंसलिंग भी की। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन क्या है, कैसे काम करती है और वैक्सीनेशन के डोज के बाद अगर कोई दिक्कत होती है तो क्या करना है, सहित अन्य जानकारी दी गई। इस दौरान वहां पर...

राजस्थान के झालावाड़ में 50 कौव्वों की रहस्यमय मौत नए खतरे का कर रहा इशारा!

Image
झालावाड़ एक और जहां प्रदेश में कोरोना का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं दूसरी ओर झालावाड़ में एक नया खतरा मंडराने लगा है। दरअसल झालावाड़ की राड़ी के बालाजी क्षेत्र में 50 कौवों की मौत हो गई है। प्रशासन ने भी इस संबंध में पुष्टि कर दी है। इतने सारे कौवा की मौत के कारण जिला प्रशासन और लोगों के बीच भय का वातावरण बन गया है। इधर प्रशासन की ओर से राड़ी के बालाजी क्षेत्र में 1 किलोमीटर के क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है । साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम का गठन भी कर दिया गया है। प्रशासन जांच में जुटा, लिए सैंपल फिलहाल जिला प्रशासन बड़ी संख्या में कौवा की मौत के कारण को जानने में जुटा है। प्रशासन यह जानने में जुटा है एक साथ इतने कौवों की आखिर मौत कैसे हुई। हालांकि पहली नजर में प्रशासन ने इसे बर्ड फ्लू फैलना ही बताया है। इधर रैपिड रिस्पांस टीम ने नमूने की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित क्षेत्र के पोल्ट्री फार्म और पोल्ट्री शॉप से भी सैंपल लिए जा चुके हैं। चिकित्सकों ने भी जताई चिंता आपको बता दें कि पशु चिकित्सकों ने भी इस घटना को गंभीरता से लेने के ...