दिहाड़ी मजदूरों पर याचिका, बुधवार को SC में सुनवाई
नई दिल्ली कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान दिहाड़ी मजदूरों के पलायन को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अब बुधवार को सुनवाई कर सकती है। शीर्ष अदालत में एक वकील द्वारा दाखिल याचिका में दिहाड़ी मजदूर और उनके परिवारवालों को खाना, पानी और ठहरने के इंतजाम करने की मांग की गई थी। शीर्ष अदालत अब इस मामले की कल सुनवाई करेगी। वकील अलख आलोक श्रीवास्तव की याचिका पर विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शीर्ष अदालत ने सुनवाई की। श्रीवास्तव ने अपनी याचिका में पैदल अपने घर जा रहे दिहाड़ी मजदूरों और उनके परिजनों के लिए खाना, पानी और रहने की व्यवस्था की मांग की है। चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने याचिकाकर्ता वकील आलोक श्रीवास्तव को कहा कि हम अभी सरकार के शपथपत्र को देखना चाहते हैं फिर बुधवार को हम इसपर सुनवाई कर सकते हैं। सुनवाई के दौरान सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने शीर्ष अदालत को बताया कि केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारें स्थिति से निपटने के लिए तमाम कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि वह वकील श्रीवास्तव की याचिका पर शीर्ष अदालत में शपथपत्र भी दाखिल किया। देश में कोरोना के 1,071 मामले सा...