Posts

करगिल का सिपाही, पंजाब पुलिस का एएसआई

Image
चंडीगढ़ भारत-पाकिस्तान के बीच साल 1999 में हुए करगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले से सम्मानित को की ने असिस्टेंट सब-इन्स्पेक्टर की रैंक से नवाजा है। बता दें कि आर्मी से रिटायर होने के बाद सतपाल सिंह सन 2010 से में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। सतपाल सिंह को एएसआई बनाने के लिए नियमों में कुछ ढील भी दी गई है। करगिल विजय दिवस पर सीएम अमरिंदर सिंह ने सतपाल सिंह को प्रमोट करने का ऐलान किया था। सोमवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सतपाल सिंह को खुद एएसआई की रैंक देकर सम्मानित किया। इससे पहले जैसे ही कैप्टन अमरिंदर को पता चला था कि संगरूर निवासी सतपाल सिंह ट्रैफिक पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं, उन्होंने तुरंत सतपाल सिंह को दोहरी पदोन्नति देने का आदेश दिया था। नियमों में ढील देकर दी गई पदोन्नति कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछली अकाली-बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया था कि सतपाल सिंह की योग्यता की अनदेखी की गई थी। सतपाल सिंह सेना से रिटायर होने के बाद पंजाब पुलिस में भर्ती हो गए थे। अब स्पेशल केस के तौर पर उन्हें एएसआई पद दिया गया है। पंजाब पुलिस की नियमावली के नियम 12.3 में ढील देते हुए ऐसा किया गया है। न...

रमा पर कॉमेंट, आजम ने दो बार मांगी माफी

Image
नई दिल्ली समाजवादी पार्टी (एसपी) सांसद महिला सांसद पर अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आज लोकसभा में मांफी मांग ली। आजम ने एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार माफी मांगी। कहा,'अध्यक्षजी, जो बात आपके समक्ष मेरे संबंध में आई है, मेरी कोई ऐसी भावना चेयर के प्रति न थी, न हो सकती है। मैं दो बार संसदीय कार्य मंत्री रहा हूं, चार बार मंत्री रहा हूं, नौ बार विधायक रहा हूं, राज्यसभा सदस्य रहा हूं। मेरे भाषण, मेरे आचरण को पूरा सदन जानता है। इसके बावजूद भी अगर चेयर को मेरे प्रति ऐसा लगता है कि मुझसे भावना में कोई गलती हुई है तो मैं क्षमा चाहता हूं।' बहुत बिगड़ी हुई है आजम की आदत: रमा देवी हालांकि, रमा देवी इससे संतुष्ट नहीं हुईं और कहा कि आजम खान ने पहली बार ऐसा नहीं बोला, बल्कि उनकी यह आदत है। उन्होंने कहा, 'सदन में आजम खान ने जो बोला उससे पूरे हिंदुस्तान को तकलीफ पहुंची है। यह बाहर भी ऐसा ही बोलते रहे हैं क्योंकि इनकी आदत जो बिगड़ी हुई है।' उन्होंने कहा कि आजम को अपनी आदत सुधारनी होगी। रमा ने कहा, 'इनकी आदत जरूरत से ज्यादा बिगड़ी हुई है। आजम की आदत सुधरनी चाहिए। मैं संघर्ष करके लोग...

कर्नाटक में येदि हुए पास, स्पीकर का इस्तीफा

Image
बेंगलुरु कर्नाटक की सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही अब सूबे की सत्ता पूरी तरह से बीजेपी के हाथ में आ गई है। कांग्रेस-जेडी(एस) की गठबंधन सरकार गिरने के बाद सत्ता में आई येदियुरप्पा सरकार को सोमवार को विश्वास मत हासिल करना था। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने पहले ही दावा किया था कि वह इस परीक्षा में भी जरूर सफल होंगे। सोमवार को ध्वनिमत से उन्होंने इस विश्वास मत को जीत लिया। उधर, येदियुरप्पा के विश्वासमत जीतने के तुरंत बाद स्पीकर के आर रमेश ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले सदन में बहुमत प्रस्ताव पेश करते हुए येदियुरप्पा ने कहा, 'प्रशासन विफल हो गया है और हम उसे सही करेंगे। मैं सदन को भरोसा दिलाता हूं कि हम बदले की राजनीति नहीं करेंगे।' किसानों के मुद्दे को उठाते हुए सीएम ने कहा, 'सूखा पड़ा है। मैं किसानों के मुद्दे पर बात करना चाहता हूं। मैंने फैसला किया है कि 2000 रुपये की दो किश्तें पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थियों को राज्य की तरफ से दी जाएंगी। मैं विपक्ष से अपील करता हूं कि मिलकर काम करें। मैं सदन से अपील करता हूं कि एकमत से मेरे लिए भरोसा दि...

उन्नाव: 'हादसा नहीं, सबको मारने की साजिश थी'

Image
उन्नाव/ रायबरेली उन्नाव गैंगरेप मामले में पीड़िता की मां ने रविवार को हुई दुर्घटना को साजिश करार दिया है। पीड़िता की मां ने साफ कहा कि आरोपी उनके पूरे परिवार का सफाया कर देना चाहते थे। बता दें कि रायबरेली सड़क दुर्घटना में पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, मौसी और चाची की मौत हो गई, जबकि उनका वकील भी घायल है। पीड़िता की मां ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'यह महज दुर्घटना नहीं थी बल्कि सबका सफाया करने की साजिश थी।' उन्होंने आगे कहा, 'मामले के सह आरोपी के बेटे शशि सिंह और गांव के एक अन्य युवक ने हमें धमकी दी थी कि वे हमसे निपट लेंगे।' उपचार के दौरान दो महिलाओं की मौत रविवार को उन्नाव बलात्कार पीड़िता जिस कार में जा रही थी, उसमें उसके परिवार के लोग और वकील भी सवार थे। सभी रायबरेली जिला जेल में बंद चाचा से मिलने जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक सड़क पर आड़ा तिरछा खड़ा था। कार के परखच्चे उड़ गए थे। आसपास के लोगों ने तीनों घायल महिलाओं (रेप पीड़िता, उनकी चाची और मौसी) को बाहर निकाला। उसके बाद पुलिस ने घायलों को जिला अ...

उन्नाव: हादसे की CBI जांच पर विपक्ष गोलबंद

Image
नई दिल्ली उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता की गाड़ी को ट्रक से लगी जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत की घटना की जांच सीबीआई को सौंपी जा सकती है। लखनऊ रेंज के एडीजी राजीव कृष्ण ने कहा कि हादसे की रिपोर्ट आने पर जरूरत समझी गई तो केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। उधर, विपक्ष मामले में साजिश की आशंका जताते हुए को लेकर गोलबंद हो चुका है। राज्यसभा में उठा मामला विपक्ष को लगता है कि यह हादसा सामान्य नहीं है, बल्कि आरोपी पक्ष ने पीड़िता और उसके परिवार को खत्म करने के लिए यह करवाया है। समाजवादी पार्टी (एसपी) के सांसद रामगोपाल यादव ने राज्यसभा में मामले को उठाते हुए कहा कि इलाहाबाद कोर्ट में आज से इस केस की सुनवाई शुरू होनी थी। उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य है कि जो सिक्यॉरिटी मिली हुई थी, वह छुट्टी पर चली गई थी। जिस ट्रक ने टक्कर मारा, उसके आगे-पीछे के नंबर प्लेट्स पर ग्रीव्स लगे थे।' रामगोपाल, मायावती, ओवैसी की मांग एसपी सांसद ने कहा कि इस मामले में रेप पीड़िता के पिता जब मामला दर्ज करवाने थान गए थे तो पुलिस ने उनकी इतनी पिटाई की उनकी डेथ हो गई। फिर लड़की को मुख्यमंत्री के आवास पर जाना पड...

जस्टिस शाह बोले, 'जजों की जवाबदेही तय हो'

Image
प्रदीप ठाकुर, नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर यौन शोषण संबंधी आरोपों की जांच प्रक्रिया पर जस्टिस ए पी शाह ने गंभीर सवाल उठाए। लॉ कमिशन के पूर्व चेयरमैन जस्टिस शाह ने कहा कि इस केस में पूरी प्रक्रिया न्यायपालिका की स्वतंता के नाम पर बहुत गोपनीय तरीके से की गई। जस्टिस शाह ने कहा कि न्यायपालिका का सिद्धांत है कि अपने मामले में कोई शख्स खुद न्यायधीश नहीं बन सकता। पिछले 3 चीफ जस्टिस ने न्यायपालिका के मौलिक सिद्धांत का उल्लंघन किया है। सुप्रीम कोर्ट के हालिया घटना पर जस्टिस शाह ने उठाए सवाल 2010 में जस्टिस शाह दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद से सेवानिवृत हो चुके हैं। उन्होंने न्यायपालिका में घटित कुछ उदाहरणों का जिक्र करते हुए कहा कि जजों के लिए भी जवाबदेही तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व स्थाई कर्मचारी को सिर्फ इसलिए हटा दिया गया क्योंकि कथित तौर पर अपने सिटिंग अरेंजमेंट से वह नाखुश था। इस कर्मचारी पर आरोप है कि उसने आधे दिन की कैजुअल लीव भी ली थी। उसके परिवार के सदस्य को भी थोड़े दिनों बाद बर्खास्त कर दिया गया। रिश्तेदार महिला ने चीफ जस्टिस ...

जम्मू-कश्मीर चुनाव: बीजेपी की कोर ग्रुप बैठक कल

Image
अखिलेश सिंह, सलीम पंडित, नई दिल्ली बीजेपी ने के लिए अपनी पहली कोर कमिटी की मीटिंग मंगलवार को दिल्ली में बुलाई है। पार्टी की कोर मीटिंग बुलाने पर माना जा रहा है कि प्रदेश में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव कराए जा सकते हैं। इसी दौरान 3 और राज्यों में भी चुनाव हैं और माना जा रहा है कि उसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव हो सकते हैं। 3 राज्यों के साथ ही हो सकता है जम्मू-कश्मीर के चुनाव सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से प्रदेश में चुनाव की मांग विपक्षी पार्टियां कर रही हैं और केंद्र सरकार अब इसे जल्द संपन्न कराने के पक्ष में है। प्रदेश की प्रमुख पार्टियां नैशनल कॉन्फ्रेंस और चुनाव नहीं कराने को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है। इसी साल अक्टूबर-नवंबर में महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में भी चुनाव होनेवाले हैं। मंगलवार को कोर ग्रुप के साथ जे. पी. नड्डा की अहम बैठक बीजेपी ने चुनाव को लेकर अहम तैयारियां शुरू कर दी हैं और मंगलवार को रणनीति और अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे. जी. नड्डा ने कोर ग्रुप के साथ बैठक बुलाई है। इस ब...